धूमधाम से मनायी गयी 79वी आजादी की वर्षगांठ
भोपाल हेडलाइंस
संतोष योगी की खबर 9993268143
धूमधाम से मनायी गयी 79वी आजादी की वर्षगांठ
भोपाल/शांति सरोवर हाई स्कूल सतनामी नगर सोनागिरी में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस आजादी की 79वी वर्षगांठ बड़े हर्षोल्लाह एवं धूमधाम से मनाई गई । इस शुभ अवसर पर सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर ध्वजारोहण किया गया । कार्यक्रम की मुख्य अतिथि फिल्म निर्माता एवं निर्देशक समाजसेवी श्रीमती मंजू गौतम ने अपने उद्बोधन भाषण में कहा कि तिरंगे का तीन रंग जो होता है वह हरा रंग हरियाली का प्रतीक, सफेद रंग शांति का प्रतीक, और भगवा रंग समर्पण का प्रतीक होता है । संस्था के अध्यक्ष गणेश प्रसाद तिवारी संरक्षक नरेश शर्मा प्रदीप कुमार तिवारी सचिव नेहा नीतीश मिश्रा , उपाध्यक्ष राजेश्वरी त्रिपाठी ,शुभम तिवारी राजनारायण शुक्ला अमित गौर आर्यंस मिश्रा आर्या मिश्रा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता भाई दलजीत सिंह आनंद नगर मंडल के अध्यक्ष संतोष ग्वाला और उनकी पूरी टीम उपस्थिति रही । उपरोक्त जानकारी देते हुए संस्था संचालक वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि बच्चों द्वारा अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम देशभक्ति गीत वीर रस की कविताएं प्रस्तुत की गई , जिसकी अतिथियों द्वारा भूरी भूरी प्रशंसा की गई । बच्चों को मिष्ठान मिश्रित कर कार्यक्रम का समापन किया गया
