सार्थक वर्मा ने 12वीं सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में हासिल किए 97.4 प्रतिशत बने कैम्पियन से नंबर वन, कैम्पियन से 218 विद्यार्थियों 12वीं सी.बी.एस.ई के परीक्षा में हुए थे शामिल

 

संतोष योगी की खबर 9993268143

भोपाल कैम्पियन स्कूल अरेरा कॉलोनी, भोपाल के छात्र सार्थक वर्मा ने 12वीं हुमेनीटिज विथ साइकोलॉजी में सी.बी.एस.ई परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 97.4 प्रतिशत प्राप्त कर कैम्पियन स्कूल में मैरिट प्रथम रैंक हासिल की इसके साथ ही अन्य टॉप चार छात्रों अर्नव आसुदानी मेहरा ने पीसीएम विथ कम्प्यूटर साइंस में 95.2 प्रतिशत (मैरिट द्वितीय रैंक), संकल्प द्विवेदी ने कॉमर्स विथ हिन्दी में 94.6 प्रतिशत (मैरिट तृतीय रैंक), अर्थव जैन ने कॉमर्स विथ मैथस में 94.4 प्रतिशत (मैरिट चतुर्थ रैंक) और कनिष्क बोस ने मैथस विथ पीई में 94.2 प्रतिशत (मैरिट पांचवी रैंक) प्राप्त करके कैम्पियन स्कूल को गौरवान्वित कर दिया। इन सभी लोगों ने अपनी इस स्वर्णीम सफलता का श्रेय अपने पैरेंटस व विदयालयीन शिक्षक-शिक्षिकाओं को दिया। इस वर्ष कैम्पियन स्कूल से 12वीं सी.बी.एस.ई परीक्षा में कुल 218 छात्र-छात्राए बैठे थे। सार्थक वर्मा सहित सभी टॉप फाईव एवं सभी उत्तीर्ण छात्रों की इस उपलब्धि पर प्राचार्य फॉदर डॉ. अथनस लकड़ा एस.जे., उप प्राचार्य फादर एवं विधालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने प्रसन्नता व्यक्त की उन सभी को बधाईयाँ दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।