पहलगांव में शहीद हुए सुशील नथानिएल के घर पहुंचा ईसाई महासभा शोक संवेदनाएं व्यक्त करी
पहलगांव में शहीद हुए सुशील नथानिएल के घर पहुंचा ईसाई महासभा शोक संवेदनाएं व्यक्त करी
सौरभ कुमार नाथ की खबर 6263032872
भोपाल। सर्व ईसाई महासभा के द्वारा इंदौर पहुंच कर कश्मीर के पहलगांव में हुए आतंकी हमले में शाहिद हुए सुशील नथानिएल जी के गृह जिले इंदौर में स्थित उनके निवास पर पिता माता ओर परिवार के सदस्यों से मिलकर ईसाई समाज की ओर से अपनी शौक संवेदना व्यक्त की व उनकी समाधि पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित करी इस अवसर पर प्रदेश कई जिलों से सर्व ईसाई महासभा के पदाधिकारी उपस्थित हुए और परिवार के लोगों से मिलकर संवेदनाएं व्यक्त करी।
इस अवसर पर सर्व ईसाई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जैरी पॉल, मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विनोद चैंबर्स,अजय पीटर, थियोफील स्टीफन, असुंता टोप्पो, लवर्स मसीही, अभिषेक सैमुअल, प्रभाकर चक्रे, क्लेमेट रीव्स,भोपाल जिला अध्यक्ष लुईस मोरिस इंदौर जिले से संजय खरात, सुशील खरात, अलबर्ट मिचार्डी व सामाजिक जन उपस्थित रहे।
