ग्वालियर में शिव बारात चल समारोह का भव्य आयोजन संपन्न
संतोष योगी की खबर 99932 68143
ग्वालियर। अखिल भारतीय योगी गोस्वामी जनकल्याण महासभा द्वारा ग्वालियर में शिव बारात चल समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दिल्ली, आगरा, भोपाल, झांसी, राजस्थान सहित दतिया, डबरा, भिंड, मुरैना, पिछोर आदि स्थानों से समाज बंधुओं ने सहभागिता की। ग्वालियर गोस्वामी समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर महाशिवरात्रि का पावन उत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया।
शिव बारात चल समारोह शहर के विभिन्न मार्गों से निकाला गया, जहां श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की भक्ति में झूमते हुए धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। पूरे आयोजन में भक्ति, उल्लास और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम देखने को मिला।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संगठन के संस्थापक पी. डी. गोस्वामी, सह संस्थापक भूपेन्द्र गोस्वामी, प्रदेश अध्यक्ष पवन आर गोस्वामी, ग्वालियर जिला अध्यक्ष पप्पन गोस्वामी, शिव नारायण गोस्वामी (कंपनी), विनोद गोस्वामी, अशोक शर्मा, मनीष गोस्वामी, जितेंद्र गोस्वामी, आशुतोष गोस्वामी, राहुल गोस्वामी, आशू गोस्वामी, राजा गोस्वामी, बसंत गोस्वामी, प्रमोद गोस्वामी तथा पूरी युवा टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
आयोजन की सफलता पर समाज के वरिष्ठजनों ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया।
