मालीखेड़ी में भव्य देवी जागरण का आयोजन
मालीखेड़ी में भव्य देवी जागरण का आयोजन
संतोष योगी की खबर 99932 68143
मालीखेड़ी। श्री नव दुर्गा उत्सव समिति मालीखेड़ी के तत्वावधान में मां हरसिद्धि जागरण ग्रुप द्वारा भव्य देवी जागरण का आयोजन किया गया। देर रात तक चले इस आयोजन में प्रसिद्ध गायक प्रवीण शर्मा एवं पूनम किशोरी जी ने माता रानी के मधुर भजनों की प्रस्तुति दी, जिन पर श्रद्धालु भक्त भाव-विभोर होकर झूम उठे।
कार्यक्रम में ग्रामीणजन, माताएं-बहनें एवं समिति के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में वीरेंद्र साहू, प्रशांत साहू, विशाल, करण, अन्नू, अमित, राम जी, सागर, विनय, प्रवीण, हर्ष, सूरज, सौरव एवं नितिन का विशेष योगदान रहा।
भक्ति और श्रद्धा से ओत-प्रोत इस जागरण ने पूरे क्षेत्र में धार्मिक वातावरण का संचार किया
