मालीखेड़ी में भव्य महाआरती एवं महाभोग का आयोजन
मालीखेड़ी में भव्य महाआरती एवं महाभोग का आयोजन
भोपाल हेडलाइंस, संतोष योगी की खबर
99932 68143
भोपाल, मालीखेड़ी।
श्री नव दुर्गा उत्सव समिति मालीखेड़ी के तत्वावधान में मंगलवार को भव्य महाआरती एवं महाभोग का आयोजन धूमधाम से संपन्न हुआ।
ग्राम की माताएं-बहनें बड़ी संख्या में घर से थालियां सजाकर लाईं और सामूहिक रूप से माता रानी की आरती उतारी। महाआरती के उपरांत समिति द्वारा सभी महिलाओं को माता जी का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में पांच आरतियां एवं सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ, जिसके बाद छप्पन भोग एवं विशेष रूप से ड्राय फ्रूट की खीर का प्रसाद वितरित किया गया।
इस आयोजन में वीरेंद्र साहू, प्रशांत साहू, विशाल, करण, अन्नू, अमित, राम जी, सागर, विनय, प्रवीण, हर्ष, सूरज, सौरव एवं आयुष का विशेष योगदान उल्लेखनीय रहा।
ग्रामवासियों ने इसे नवरात्रि पर्व पर श्रद्धा और भक्ति का अनोखा संगम बताते हुए समिति की इस पहल की सराहना की।
