विद्या विहार कॉलोनी में भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन

भोपाल हेडलाइंस जिला ब्यूरो चीफ संजय योगी की खबर 7805953532

भोपाल। विद्या विहार कॉलोनी में आज धार्मिक आस्था और भक्ति का अनुपम संगम देखने को मिला। मनोहर लाल मांझी के निवास पर श्रद्धा और उत्साह के साथ भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कॉलोनी के श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

सुंदरकांड पाठ के दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम एवं हनुमान जी के जयकारों के साथ सामूहिक रूप से पाठ में सहभागिता की। आयोजन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जिससे कार्यक्रम की भव्यता और अधिक बढ़ गई।

पाठ के उपरांत विधिवत आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे धार्मिक एकता, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक बताया।