पतंग के धागे में फंसे बगुला पक्षी की बचाई गई जान
पतंग के धागे में फंसे बगुला पक्षी की बचाई गई जान
भोपाल हैडलाइंस जिला ब्यूरो संजय योगी की खबर 7805953532
हरदा।
नगर परिषद सिराली पार्षद सभापति राजस्व बाजार समिति अध्यक्ष जितेंद्र मालवीय एवं फुटकर व्यापारी महासंघ के जिला अध्यक्ष शेख असलम द्वारा मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक बगुला पक्षी की जान बचाई गई। जानकारी के अनुसार बगुला पक्षी रात भर पतंग के धागे में उलझा हुआ था, जिससे वह गंभीर संकट में फंस गया था।
सूचना मिलते ही श्री मालवीय मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक पतंग का धागा हटाकर बगुला पक्षी को मुक्त कराया। तत्पश्चात पक्षी को सुरक्षित स्थान पर छोड़ा गया। समय पर की गई इस पहल से बगुला पूरी तरह सुरक्षित है।
इस सराहनीय कार्य की स्थानीय नागरिकों एवं व्यापारियों ने प्रशंसा की है और इसे पर्यावरण एवं जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता का प्रेरक उदाहरण बताया है।
