विश्व फोटोग्राफी दिवस पर छायाकारों का सफल आयोजन संपन्न
विश्व फोटोग्राफी दिवस पर छायाकारों का सफल आयोजन संपन्न
*भोपाल हेडलाइंस*
*संतोष योगी की खबर 9993268143*
भोपाल। वर्ल्ड फोटोग्राफी डे (विश्व छायांकन दिवस) के शुभ अवसर पर भोपाल सहित आसपास के क्षेत्रों के छायाकारों का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर कोलार, सीहोर, इटारसी, बैतूल, मंडीदीप, अब्दुल्लागंज, विदिशा, बासौदा, पिपरिया, सुजालपुर, दमोह और बेरसिया से आए छायाकारों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं दिवंगत छायाकारों को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। तत्पश्चात कैमरा एक्टिविटीज क्लास का आयोजन किया गया, जिसमें मध्यप्रदेश छायाकार संघ के अध्यक्ष प्रदीप पुरोहित सहित अन्य वरिष्ठ सदस्यों ने मार्गदर्शन दिया।न्यू भोपाल अध्यक्ष सत्यनारायण खटीक का स्वागत मोमेंटो व पुष्पमाला के द्वारा किया गया। इस अवसर पर सतीश शर्मा, राजू साहू, आकाश भैया, गोलू पटेल, पंकज भैया, मनीष पटेल, गौरव भैया (कोलार), अनिल विस्प्यूते सहित बड़ी संख्या में छायाकार उपस्थित रहे।भोजन, स्विमिंग पूल एक्टिविटीज एवं मनोरंजन कार्यक्रमों के साथ आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सभी छायाकारों ने एकजुटता का संदेश देते हुए नारे लगाए—
“छायाकार एकता जिंदाबाद… जिंदाबाद!”
