"आबकारी विभाग द्वारा ब्लिंक इट के बैगों में होम डिलीवरी करने वाले से पकड़ी भारी मात्रा में अवैध शराब"
"आबकारी विभाग द्वारा ब्लिंक इट के बैगों में होम डिलीवरी करने वाले से पकड़ी भारी मात्रा में अवैध शराब"
संतोष योगी की खबर 9993268143
भोपाल हेडलाइन कलेक्टर भोपाल श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन पर, सहायक आबकारी आयुक्त श्री वीरेंद्र धाकड़ के मार्गदर्शन और नियंत्रण कक्ष प्रभारी आर.जी. भदौरिया के नेतृत्व में भोपाल जिले की आबकारी टीम ने दिनांक 13.05.2025 को करोंद क्षेत्र में अवैध शराब की बडी कार्रवाई को अंजाम दिया।
टीम ने मुखबिरी के आधार पर उक्त आरोपी का 4 दिन तक पीछा करने के बाद करोंद स्थित शिव नगर में संतोष अग्रवाल आत्मज श्री प्रकाशंचन्द्र अग्रवाल, उम्र-38 वर्ष, निवासी म.न. 727, शिवनगर, फेस-2, भोपाल नाम के व्यक्ति के घर से अलग-अलग ब्रांड की 31 पेटी अवैध शराब (अनुमानित कीमत रूपये 370000/-) जप्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1), 34(2) के अंतर्गत का प्रकरण संबंधित वृत प्रभारी अधिकारी श्री चंदर सिंह, आबकारी उपनिरीक्षक के द्वारा दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा गया। उक्त कार्यवाही में पूरा जिला अमला मौजूद रहा।
आरोपी से पूछताछ में बताया कि उसके द्वारा विभिन्न साईज के बैगो (ब्लिंक आईटी) एवं
अन्य बैगो से होम डिलेवरी के द्वारा शराब बेचता था एवं शराब विकय का ऑनलाईन (फोन-पे) के माध्यम से पैसा लेता था। आरोपी से 02 मोबाईल जप्त किये गये है, जिनकी जाँच की जा रही है।
सहायक आबकारी आयुक्त भोपाल श्री वीरेंद्र धाकड़ ने स्पष्ट किया कि अवैध शराब की तस्करी करने वालो के विरुद्ध ऐसी कार्यवाहियां आगे भी लगातार जारी रहेंगी। इसके साथ-साथ जिले के चिन्हित होटल/ ढाबों पर अवैध मदिरापान कराये जाने वालों के विरूद्ध भी लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।
आबकारी विभाग की इस प्रकार की लगातार कार्यवाही से अवैध शराब तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।
