*आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के प्रांतीय आह्वान पर जिले में स्वाभिमान रैली का आयोजन 13 जुलाई रविवार को होगा*

 

संतोष योगी की खबर 9993268143

भोपाल हेडलाइन प्रांताध्यक्ष भरत पटेल के आह्वान पर आजाद अध्यापक शिक्षक संघ मध्यप्रदेश के समस्त पदाधिकारी एवं शिक्षकों की अवगत कराया जाता है कि आगामी 13 जुलाई रविवार को ई अटेंडेंस के विरोध एवं केंद्रीय कर्मचारियों के समान पेंशन लागू करने सहित अन्य मांगों के निराकरण हेतु,विभिन्न जिलों में एक साथ उक्त दिनांक को संघ के जिलाध्यक्षों के नेतृत्व में शिक्षक स्वाभिमान रैली का आयोजन किया जाएगा।इसी तारतम्य में खंडवा जिले में भी रैली आयोजित करने के उपरांत प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम से खंडवा कलेक्टर को ज्ञापन प्रस्तुत किया जाएगा।

 इंदौर संभाग के प्रांतीय उपाध्यक्ष के .के आर्य ,प्रांतीय संगठन मंत्री भीमा शंकर पटेल,संभागीय अध्यक्ष नितिन पाटिल जिले के जिलाध्यक्ष खंडवा शिवनाथ प्रसाद मिश्र ,जिला महा सचिव मुकेश पाटीदार,सत्यनारायण चौहान जिला सचिव,जिला कोषाध्यक्ष दीपेंद्र परमार आदि ने सभी पदाधिकारियों सदस्यों और अध्यापक शिक्षकों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या बल के साथ उक्त रैली में अपनी सहभागिता देवे।

  उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रवक्ता राजाराम त्रिपाठी ने दी।