भोपाल में ‘एक्रोबैट एक्वेटिक फेस्ट-2026’ तैराकी प्रतियोगिता सम्पन्न

संतोष योगी की खबर 9993268143

भोपाल। राजधानी भोपाल के पुरुषोत्तम गौर स्विमिंग पूल, कल्पना नगर, रायसेन रोड पर 12 अप्रैल 2026 को “एक्रोबैट एक्वेटिक फेस्ट-2026” तैराकी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस आयोजन का संचालन एक्रोबैट स्पोर्ट्स एजुकेशन एंड सोशल वेलफेयर सोसायटी द्वारा पुरुषोत्तम गौर स्विमिंग पूल के सहयोग से किया गया, जिसमें श्रीपाल स्विमिंग एसोसिएशन की महत्वपूर्ण सहभागिता रही।

कार्यक्रम में आयोजन सचिव एवं प्रबंधक बृजभान सिंह धाकड़ सहित समिति से जुड़े पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में सीनियर, विभिन्न आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं एवं मास्टर्स श्रेणी के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता के दौरान फ्री स्टाइल, बैक स्ट्रोक, ब्रेस्ट स्ट्रोक, बटरफ्लाई (50, 100 एवं 200 मीटर) तथा 200 मीटर इंडिविजुअल मेडले (आईएम) जैसी विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की गईं, जिनमें प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 8 बजे रिपोर्टिंग के साथ हुई और पूरे दिन आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में खिलाड़ी, अभिभावक एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

अंत में आयोजन सचिव बृजभान सिंह धाकड़ ने सभी प्रतिभागियों, अभिभावकों, सहयोगी संस्थाओं एवं उपस्थित गणमान्य नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।