विवादों के बाद निर्देशक रवि वाल्मीकि ने नई शॉर्ट फिल्म का किया मुहूर्त

 

 

समाज सुधार और पारिवारिक मूल्यों पर आधारित होगी फिल्म, मध्य प्रदेश में होगी शूटिंग

 

 

संतोष योगी की खबर 9993268143

 

भोपाल फिल्मी जगत के विवादित निर्देशक रवि वाल्मीकि ने हाल ही में अपनी नई शॉर्ट फिल्म का मुहूर्त किया। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व उनकी फिल्म के पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद सामने आया था, जिसके कारण फिल्म जगत में चर्चाएँ तेज़ थीं। इन्हीं चर्चाओं के बीच आज उन्होंने अपनी नई फिल्म की औपचारिक शुरुआत कर दी है।

रवि वाल्मीकि ने बताया कि वह जिस फिल्म का निर्माण करने जा रहे हैं, वह समाज के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण संदेश देने वाली फिल्म होगी। फिल्म की कहानी समाज सुधार पर आधारित है, जिसमें आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में परिवार को समय न दे पाने की समस्या को दर्शाया जाएगा। यह दिखाया जाएगा कि कैसे समय की कमी के कारण परिवार धीरे-धीरे एक-दूसरे से दूर होता चला जाता है।

फिल्म की कहानी लेखन से लेकर निर्देशन तक की पूरी ज़िम्मेदारी रवि वाल्मीकि स्वयं संभाल रहे हैं और अपनी अनुभवी टीम के साथ इस प्रोजेक्ट पर कार्य कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग मध्य प्रदेश की प्रमुख लोकेशनों भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर में की जाएगी।

फिल्म में उभरते हुए नए कलाकारों को अवसर दिया गया है। प्रमुख कलाकारों में सागर कोरी (गाडरवारा), पूजा कुशवाहा (भोपाल), चिंतामन जी (इंदौर) सहित अन्य कलाकार शामिल हैं। निर्देशक के अनुसार सभी कलाकारों का चयन उनकी प्रतिभा और अभिनय क्षमता को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

रवि वाल्मीकि ने यह भी बताया कि यह शॉर्ट फिल्म बहुत जल्द एक ओटीटी मंच पर दर्शकों के लिए उपलब्ध कराई जाएगी। फिल्म से जुड़ी आगे की जानकारी शीघ्र ही साझा की जाएगी।