एआईएमए का 15वां वार्षिक समारोह “समन्वयम 2026” भव्य आयोजन के साथ संपन्न

संतोष योगी की खबर 99932 68143

भोपाल। ऑल इंडिया मलयाली एसोसिएशन (एआईएमए) – मध्य प्रदेश चैप्टर द्वारा आयोजित 15वां वार्षिक समारोह एवं सांस्कृतिक संध्या “समन्वयम 2026” कैंपियन स्कूल ऑडिटोरियम, ई-7, अरेरा कॉलोनी, भोपाल में हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सदस्यों, अतिथियों एवं सांस्कृतिक प्रेमियों की उपस्थिति रही।

समारोह का शुभारंभ अतिथियों के मंच आगमन एवं प्रार्थना गीत से हुआ। इसके पश्चात एआईएमए मध्य प्रदेश चैप्टर के अध्यक्ष जॉली कुरियन ने स्वागत भाषण देते हुए संगठन की उपलब्धियों एवं एकजुटता पर प्रकाश डाला। पारंपरिक दीप प्रज्वलन एवं पुष्प स्वागत के साथ कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन किया गया।

सचिव पी. अनिल नायर ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए वर्ष भर की गतिविधियों, सामाजिक कार्यों एवं सांस्कृतिक आयोजनों का विस्तृत विवरण दिया। उन्होंने संगठन की निरंतर प्रगति और सामुदायिक सहयोग के लिए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर एआईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोकुलम गोपालन ने उद्घाटन संबोधन में संगठन की राष्ट्रीय स्तर पर भूमिका एवं मलयाली समाज की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के प्रयासों की सराहना की। राष्ट्रीय पदाधिकारियों — बाबू पणिक्कर, बीनू दिवाकरन, के.आर. मनोज, सजिमोन जोसेफ, उपेंद्र मेनन, जयराज नायर एवं सी. अशोकन — ने भी अपने विचार व्यक्त किए। एआईएमए नेशनल कमेटी सदस्य जॉली इलेंथर की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

समारोह में जॉली एलंथूर (एनईसी सदस्य, नर्मदापुरम), डॉ. बीना जे. कुरियन (एआईएमए विमेंस कन्वेनर), यूथ विंग कन्वेनर स्मिता आचार्य एवं सी.पी. सुनील सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

संगीत, नृत्य एवं पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहीं, जिन्होंने दर्शकों का मन मोह लिया। प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर पी. सुनील के कुशल मार्गदर्शन में कार्यक्रम का सफल संचालन हुआ।

समारोह का समापन कोषाध्यक्ष अनिल पी. जी. द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। “समन्वयम 2026” ने मलयाली समुदाय की एकता, सांस्कृतिक समृद्धि और सामाजिक समन्वय का सशक्त संदेश दिया।