ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी ने आयोजित किया दावत-ए-इफ्तार
ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी ने आयोजित किया दावत-ए-इफ्तार 
संतोष योगी की खबर 9993268143
भोपाल में ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी द्वारा माह-ए-मुबारक रमज़ान शरीफ़ के पावन अवसर पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मीडिया बंधुओं के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों और समुदाय के अन्य बंधु भी उपस्थित रहे।
आयोजक शमशुल हसन (बल्ली) ने मीडिया को बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य रमज़ान के पावन माह में भाईचारे, सहयोग और सामुदायिक भावना को बढ़ावा देना था। उन्होंने कहा कि सभी उपस्थित लोगों की गरिमामयी उपस्थिति ने इस मुबारक मौके की शोभा और बढ़ा दी। इस अवसर पर मगन झा ने कहा कि हम गंगा जमुना तहजीब को आगे बढ़ने का काम कर रहे हैं
कार्यक्रम में सभी ने मिलकर रोज़ा इफ्तार का आनंद लिया और आपसी सौहार्द तथा सामाजिक सहयोग की भावना को साझा किया। ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के संरक्षक शमशुल हसन डॉ. हफ़ीज़ खान (कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष), आज़म हफ़ीज़ खान (प्रवक्ता), तनवीर कुरेशी (प्रदेश अध्यक्ष), आरिफ खान (प्रभारी), दानिश खान (राष्ट्रीय अध्यक्ष) अदनान अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ट्रेड यूनियन के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे, जिनमें प्रदेश अध्यक्ष मगन झा, जिला अध्यक्ष अनिल क्षवण, प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष अनिल जैनवार, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भेरवे, और प्रदेश प्रवक्ता हामिद मोहम्मद खान प्रमुख रूप से शामिल थे।
