ऑल इंडिया मुस्लिम त्यौहार कमेटी
*ऑल इंडिया मुस्लिम त्यौहार कमेटी के नेतृत्व में निकाला गया मोहर्रम का जुलूस*
सौरभ नाथ की खबर 9039502565
भोपाल। आज पूरे देश मै मोहर्रम का पर्व मनाया जा रहा है आज ही के दिन हजरत मोहम्मद साहब के नवासे जनाब हजरत इमाम ए हुसैन की शहादत करबला मै हुई थी तब से 1400 साल गुजर गए मगर न केवल मुस्लिम समाज बल्कि सभी धर्मों के लोग इमाम ए हुसैन को न केवल मानते बल्कि उनकी शहादत का ग़म आशुरा के रूप में मनाते है।
आज ऑल इंडिया मुस्लिम त्यौहार कमेटी के नेतृत्व में मोहर्रम का जुलूस निकाला गया विभिन्न मार्गो से ताजिये सवारी निकाली गई सभी जुलूस ताजीयों और सवारियों की ताजपोशी की गई हार फूल के साथ सर्टिफिकेट और शील्ड देकर सम्मान किया गया इस मौक़े पर संरक्षक शमशुल हसन ने बताया कि तमाम आलम मै मोहर्रम का पर्व मनाया जाता है और इमाम हुसैन जब मदीना से हिजरत कर करबला पहुंचे जहां यजीदी फौज ने उनको बेरहमी से कत्ल कर दिया।
कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मो दानिश खान ने जानकारी देते हुए बताया कि इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों ने न केवल दीन को बचाने बल्कि आलम ए इंसानियत को बचाने के लिए अपनी शहादत दी क्यों कि यजीद एक ज़ालिम बादशाह था और अपने कुकर्मों से पूरी मानवता को नुकसान पहुंचा रहा था । कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष तनवीर कुरैशी एवं जिला अध्यक्ष सय्यद अदनान ने समस्त पुलिस स्टॉफ का शील्ड और सर्टिफिकेट देकर सम्मान किया इस मौक़े पर समस्त ऑल इण्डिया मुस्लिम त्यौहार कमेटी के कार्यकर्ता मौजूद रहे
