अखिल भारतीय सफाई मज़दूर ट्रेड यूनियन 7262
अखिल भारतीय सफाई मज़दूर ट्रेड यूनियन 7262
संतोष योगी की खबर 99932 68143
कोलार /कोलार स्थित बोरदा गांव में सम्माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री मगनलाल झांझोट जी अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया
कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश संभाग जिला एवं नगर निगम के अध्यक्ष संगठन में नवनियुक्त हुए पदाधिकारीयों का प्रदेश अध्यक्ष जी द्वारा शाल श्रीफल से स्वागत सम्मान किया गया
सम्मान समारोह के बाद समस्त नगर निगम के कर्मचारियों के मुद्दों पर चर्चा की गई एवं आने वाले समय में कर्मचारियों के हितों के लिए कैसे कार्य किया जाए इस पर भी प्रदेश अध्यक्ष जी ने अपना उद्बोधन दिया उद्बोधन में समस्त पदाधिकारीयों को निर्देशित भी
किया जिस पदाधिकारी को जो भी जिम्मेदारी दी गई है सब अपना-अपना कार्य ईमानदारी से निभाए जिससे कर्मचारियों को होने वाली छोटी-छोटी समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द मिल सके कार्यक्रम में सभी पदाधिकारीयों की सहमति से यह भी निर्णय लिया गया कि जल्द से जल्द शासन प्रशासन से पत्र व्यवहार कर कर्मचारियों की मैंगो एवं समस्याओं को सरकार के समक्ष रखा जाएगा
पत्र व्यवहार से कर्मचारियों की समस्याओं को सरकार हल कर देती है तो सरकार का स्वागत करेंगे
अन्यथा संगठन जल्द से जल्द ठोस कदम उठाने के लिए मजबूर होगा !
कार्यक्रम के उपरांत प्रदेश अध्यक्ष जी ने समस्त पदाधिकारीयों के साथ मिलकर भोजन किया भोजन करने के बाद सभी पदाधिकारीयों का धन्यवाद ग्यापित करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया
हामिद मो.खान
मीडिया प्रवक्ता
