अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा की संगोष्ठी भेड़ाघाट में संपन्न इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी के कई सदस्यों का साल श्रीफल से सम्मान किया

संतोष योगी की खबर 99932 68143

भोपाल/जबलपुर। अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा द्वारा जबलपुर के भेड़ाघाट में संगोष्ठी एवं बैठक का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य समाज में व्याप्त विसंगतियों, कुरीतियों, शिक्षा, शासकीय-अशासकीय सेवाओं में अवसर, संस्कृति और सत्कार संबंधी विषयों पर चर्चा करते हुए समाज को उन्नति की दिशा में जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम में अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी राजेश करोसिया (राजा भैया) की मुख्य उपस्थिति एवं अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ओ. पी. गोदिया ने महासभा द्वारा विगत वर्ष किए गए कार्यों एवं उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में नव–नियुक्त वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश शासन के सेवानिवृत्त डीएसपी नरेंद्र नाहर ने समाज में घट रही विभिन्न घटनाओं एवं चुनौतियों पर संबोधित करते हुए सुधार और संगठनात्मक एकता पर जोर दिया।

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार श्रवण ने समाज में शिक्षा, कौशल विकास तथा सांस्कृतिक-शैक्षणिक गतिविधियों की आवश्यकता पर बल देते हुए युवाओं को स्वयं का व्यवसाय, कौशल और शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया।

इस अवसर पर भव्य गरिमामय वातावरण में राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष ओमप्रकाश गोंदिया एवं कई वरिष्टों का शाल एवं श्रीफल से सम्मान किया गया।

संगोष्ठी में अखिल भारतीय महासभा के राष्ट्रीय सचिव उमाशंकर करोसिया, खेमराज महरौलिया एवं जबलपुर इकाई के कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रीय स्तर से पधारे अतिथियों का स्वागत-सत्कार किया गया। कार्यक्रम में चमन दोहरे, राकेश झांझोट रेखा चौहान उमाशंकर करोसिया खेमराज राकेश वाल्मीकि बबलू खेमराज उर्फ बबलू , दिनेश मछंदर, सहित जबलपुर के अनेक वरिष्ठ नागरिक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।