अमरनाथ यात्रा के ग्रुप रजिस्ट्रेशन के आवेदक असमंजस में रिंकू भटेजा
अमरनाथ यात्रा के ग्रुप रजिस्ट्रेशन के आवेदक असमंजस में -रिंकू भटेजा
संतोष योगी की खबर 9993268143
भोपाल ओम शिव शक्ति सेवा मंडल के सचिव रिंकू भटेजा ने बताया कि इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से प्रारंभ होकर 9 अगस्त रक्षाबंधन तक चलेंगे जो 38 दिनों की होगी। अमरनाथ यात्रा के रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन, ऑफलाइन बैंकों में और ग्रुप रजिस्ट्रेशन के माध्यम से होते हैं परंतु जिन यात्रियों का रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन, ऑफलाइन पंजीयन नहीं हो सका था ,उनके द्वारा कुछ दिन पूर्व यात्रा पंजीयन हेतु अपने आवेदन अमरनाथ श्राइन बोर्ड श्रीनगर कार्यालय रजिस्टर्ड डॉक से भेजे थे ,परंतु श्राइन बोर्ड द्वारा द्वारा उनको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई कि उनका यात्रा पंजीयन हुआ है या नहीं ? । मंडल सदस्य दिव्या बोहरा द्वारा 17 अप्रैल को 25 भक्तों के आवेदन , दिनेश नीरखेड़े द्वारा 21 अप्रैल को 28 भक्तों के आवेदन , मुकेश यादव ने 21 अप्रैल को 54 भक्तों का, सचिन सेवा रामानी द्वारा 22 अप्रैल को 30 सदस्यों का अंकित नामदेव द्वारा 23 अप्रैल को 29 सदस्यों का यात्रा के लिए आवेदन किए थे । पंजीयन की स्थिति स्पष्ट न होने से रेल टिकिट का आरक्षण करने में असमर्थ हैं। यात्री समझ नहीं पा रहे हैं कि रेल टिकिट आरक्षित कराएं या नहीं ? रिंकू भटेजा ने आगे बताया कि मंडल सदस्य द्वारा लगभग 500 से अधिक श्रद्धालुओं के ग्रुप रजिस्ट्रेशन के लिए भेजे हैं।
मंडल अमरनाथ श्राइन बोर्ड से मांग करता है कि जिन भक्तों ने ग्रुप रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन किए हैं उनके पंजीयन तुरंत कन्फर्म कर उसकी जानकारी दी जाए ।
मांग करने वालों में सचिव रिंकू भटेजा, राजकुमार शर्मा , सचिन सेवा रामानी,गुड्डू अग्रवाल, प्रदीप सोनी, गजेंद्र ठाकुर, योगेश श्रीवास्तव, बृजेश पाठक, मुकेश रैकवार, अरुण तिवारी, मनीष पवासे, अवनीश वर्मा मंडल के महिला शाखा के अध्यक्षता दिव्या बोहरा, नीलिमा माथुर, दुर्गेश तिवारी, मीरा गौतम, उमा कपूर,आदि मंडल सदस्य है ।
