भोपाल मेट्रो में नशा मुक्ति व स्वच्छता को लेकर जागरूकता अभियान
भोपाल मेट्रो में नशा मुक्ति व स्वच्छता को लेकर जागरूकता अभियान
संतोष योगी की खबर 99932 68143
भोपाल।
ब्रह्मा कुमारीज मेडिटेशन पॉइंट शांति नगर, सिंधी कॉलोनी की संचालिका बीके खुशबू दीदी के मार्गदर्शन में भोपाल में प्रारंभ हुई भोपाल मेट्रो में नशा मुक्ति एवं स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान सुभाष नगर रेलवे स्टेशन से डीबी सिटी मॉल तक विभिन्न मेट्रो स्टेशनों पर आयोजित किया गया।
अभियान के दौरान मेट्रो यात्रियों एवं नागरिकों को स्टेशन एवं मेट्रो ट्रेन को स्वच्छ रखने तथा नशा मुक्त वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। सभी ने पान, गुटखा खाकर थूकने से बचने, धूम्रपान न करने और सार्वजनिक स्थानों को साफ-सुथरा रखने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर स्टेशन मैनेजर विकास कुमार यादव, स्टेशन कंट्रोलर गजेंद्र जी, स्टेशन कंट्रोलर मुकेश चौहान की विशेष उपस्थिति रही। साथ ही सेवा केंद्र की संचालिका बीके खुशबू दीदी, बीके पिंकी बहन, बीके सपना बहन, इंजीनियर बीके विजय भाई, एडवोकेट संदीप गोलानी, बीके नरेश भाई, बीके कमलेश भाई सहित अनेक मेट्रो यात्रियों ने अभियान में सक्रिय सहभागिता की।
आयोजकों ने कहा कि ऐसे जागरूकता अभियानों से समाज में सकारात्मक परिवर्तन आता है और सार्वजनिक परिवहन को स्वच्छ, सुरक्षित एवं नशा मुक्त बनाए रखने में जनसहभागिता सुदृढ़ 
होती है।
