बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर अत्याचार के विरोध में बजरंग दल का आक्रोश प्रदर्शन
बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर अत्याचार के विरोध में बजरंग दल का आक्रोश प्रदर्शन
भोपाल हैडलाइंस जिला ब्यूरो संजय योगी की खबर
सन्यासा।
बजरंग दल ग्राम इकाई सन्यासा द्वारा बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के साथ हो रहे कथित अन्याय एवं अत्याचार के विरोध में आज जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं एवं ग्रामवासियों ने बांग्लादेश का पुतला दहन कर अपना आक्रोश प्रकट किया।
प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी करते हुए ग्रामीणों ने पुतले को प्रतीकात्मक रूप से मारपीट कर विरोध दर्ज कराया। उपस्थित लोगों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की।
बजरंग दल के पदाधिकारियों ने कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के साथ हो रही घटनाएं अत्यंत गंभीर एवं चिंताजनक हैं। उन्होंने भारत सरकार के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों से भी इस विषय पर संज्ञान लेकर ठोस कदम उठाने की अपील की।
इस विरोध प्रदर्शन में ग्राम के अनेक लोग शामिल हुए और सभी ने एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करते हुए हिंदू समाज की सुरक्षा की मांग रखी।
आभार:
बजरंग दल, ग्राम इकाई सन्यासा
