भानपुर मंडल की बैठक को बारेलाल अहिरवार, निलेश गौर ने किया संबोधित ।

 

संतोष योगी की खबर 

 99932 68143

 

       भारतीय जनता पार्टी गोविंदपुरा विधानसभा प्रभारी बारेलाल अहिरवार ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लागू की गई एसआईआर के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए संबोधित किया व मंडल में निवासरत पार्षदों, वार्ड संयोजकों व बूथ अध्यक्षों को मतदाता सूची सौंपा, मंडल अध्यक्ष निलेश गौर ने समस्त बूथ अध्यक्षों से आग्रह किया कि 4 नवंबर से एक माह तक बीएलओ के साथ मिलकर मतदाताओं के घर घर जाकर मतदाता सूची को अपडेट कराएं, बैठक का संचालन भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भोपाल जिला प्रभारी बालिस्ता रावत एवं आभार विधायक प्रतिनिधि विनोद साहू ने किया ।

      बैठक में वार्ड 73 के पार्षद राजू राठौर, वार्ड 74 के पार्षद प्रतिनिधि राजू लोधी, मंडल महामंत्री पूनम प्रजापति सहित मंडल पदाधिकारी, वार्ड संयोजक, मोर्चो के पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष व कार्यकर्ता उपस्थित थे ।