भोपाल जिला टैक्सी चालक संघ की कार्य समिति बैठक संपन्न
भोपाल जिला टैक्सी चालक संघ की कार्य समिति बैठक संपन्न
संतोष योगी की खबर
99932 68143
भोपाल जिला टैक्सी चालक संघ (संबंध भारतीय मजदूर संघ )की आज प्रथम कार्य समिति बैठक भारतीय मजदूर संघ प्रदेश कार्यालय में की गई जिसमें काफी संख्या में भोपाल में प्लेटफॉर्म कर्मी के रूप में कार्य कर रहे टैक्सी चालक, जो ओला उबर इन ड्राइवर रैपीडो वह अन्य टैक्सी परिचालन में कार्यरत हैं, सम्मिलित हुए ......
कार्य समिति का शुभारंभ भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री श्री कुलदीप सिंह गुर्जर, विभाग प्रमुख श्री कमलेश जी नागपुर, जिला अध्यक्ष श्री हीरा रनवे जिला मंत्री श्री रघुराज दांगी एवं भोपाल जिला टैक्सी चालक संघ के महामंत्री श्री राजेश नागले द्वारा किया गया......
कार्यक्रम का उद्घाटन भारत माता भगवान विश्वकर्मा एवं राष्ट्र ऋषि के चित्रों पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर प्रारंभ किया गया.... उद्घाटन सत्र में श्री हीरा रानवे ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में बताया गया की टैक्सी चालक भोपाल जिले का राजदूत है ,भोपाल में आने वाले व्यक्ति जो भोपाल के लिए नए होते हैं ,उनका प्राथमिक सहयोग हमारा सारथी साथी करता है, डॉ.अनिल एडविन द्वारा टैक्सी परिचालन कंपनियों के मनमानी के विरुद्ध यूनियन को सशक्त बनाने हेतु आह्वान किया गया एवं भारतीय मजदूर संघ के सहयोग से अपनी मांगों को उच्च स्तर पर रखे जाने हेतु बताया गया ...भोपाल जीआरपी द्वारा एक टैक्सी चालक को पार्किंग से बाहर निकलते वक्त अवैध रूप से उसकी गाड़ी रुकवा कर उसमें बैठकर उसे थाने ले जाकर उसके विरुद्ध 159 की कार्यवाही की जाने की घौर निंदा की एवं पुलिस प्रशासन को उसका विरोध दर्ज करने हेतु कहा गया..... प्रदेश महामंत्री श्री कुलदीप सिंह गुर्जर जी ने अपने बौद्धिक में संगठन में ही शक्ति है और भारतीय मजदूर संघ प्रत्येक श्रमिक कामगार के लिए उनकी सामाजिक सुरक्षा की चिंता करता है, एवं भारतीय मजदूर संघ की रीति-नीति के विषय में सभी टैक्सी चालकों को बताया ....साथ ही भारत सरकार द्वारा लागू चार श्रम संहिताओं का स्वागत भी उपस्थित सदन के साथ किया गया... इस गरिमामय कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ के महामंत्री श्री कुलदीप सिंह गुर्जर ,कर्मचारी परिसंघ के प्रदेश संयोजक डॉ. अनिल एडविन ,विभाग प्रमुख कमलेश नागपुरे, जिला अध्यक्ष श्री हीरा रानवे, जिला मंत्री रघुराज सिंह दांगी,भोपाल टैक्सी चालक संघ के महामंत्री राजेश नागले, उपाध्यक्ष अंकित तिवारी अखिलेश मिश्रा, कोषाध्यक्ष अखलेश विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष श्रवण कुमार शर्मा , जितेंद्र कुशवाहा , जितेंद्र मालवीय , प्रेम नारायण साहित सैकड़ो पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे
