भोपाल: सुंदरकांड में हाजिरी लगाने हेतु पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को दिया गया आमंत्रण
भोपाल: सुंदरकांड में हाजिरी लगाने हेतु पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को दिया गया आमंत्रण
संतोष योगी की खबर
99932 68143
भोपाल। शहर में प्रतिमाह आयोजित होने वाली धार्मिक श्रृंखला "एक शाम चीन वाले दादा जी के नाम" के अंतर्गत संगीतमय सुंदरकांड का 30वां पाठ आगामी 13 दिसंबर 2025 को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का स्थल श्री परशुराम मंदिर, शिवाजी नगर, भोपाल हाल रहेगा।
कार्यक्रम संयोजक मंडल ने बताया कि धार्मिक उत्साह और भक्ति भाव से भरपूर इस संगीतमय सुंदरकांड में विशेष अतिथि के रूप में प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को आमंत्रित किया गया है। उन्हें सुंदरकांड पाठ में हाजिरी लगाने हेतु औपचारिक निमंत्रण प्रदान किया गया।
संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक किया जाएगा। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम की आध्यात्मिक अनुभूति का लाभ लेने की अपील की है।
