भोपाल साहित्य महोत्सव: अंतरंगता और अकेलेपन की साहित्यिक पड़ताल
भोपाल साहित्य महोत्सव: अंतरंगता और अकेलेपन की साहित्यिक पड़ताल
संतोष योगी की खबर 99932 68143
एसबीआई रंगदर्शनी ऑडिटोरियम में आयोजित भोपाल साहित्य महोत्सव के छठे सत्र में "राइटिंग अबाउट इंटिमेसी एंड लोनलीने स” विषय पर चर्चा हुई। इस अवसर पर प्रसिद्ध लेखिका शिनी एंटनी संवाद में डॉ. रोली अग्रवाल के साथ उपस्थित रहीं।
संवाद के दौरान लेखन में अंतरंगता, अकेलापन और मानवीय संवेदनाओं की गहन पड़ताल की गई।
शिनी एंटनी ने अपनी चर्चित कृति ‘ईडन अबैंडन्ड’ के माध्यम से उस सामाजिक और सांस्कृतिक परिवेश पर बात की, जहाँ व्यक्ति समुदाय का हिस्सा होते हुए भी अकेलेपन का अनुभव करता है। उन्होंने पेशेवर जीवन में अकेलेपन, भावनात्मक संघर्ष और आत्मनिर्भरता की कीमत पर होने वाली क्षति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वायत्तता अक्सर किसी न किसी प्रकार के नुकसान के साथ आती है।
सत्र में लेखिका ने मिथक, सांस्कृतिक स्मृति, धर्म और नैतिकता जैसे विषयों को अपनी कहानियों से जोड़कर प्रस्तुत किया। उन्होंने अपनी कई लघु कहानियों का उल्लेख किया, विशेष रूप से ‘लिलिथ’ कथा को विस्तार से समझाया। साथ ही लेखन तकनीकों, कथानक की बैकवर्ड मूवमेंट और रिश्तों व विवाह में ‘अस्वीकार’ की अवधारणा पर भी चर्चा की।
यह सत्र साहित्यिक दृष्टि से समृद्ध होने के साथ-साथ मानवीय अनुभवों और भावनात्मक यथार्थ को समझने का सार्थक मंच साबित हुआ।
