भोपाल कुरैश समाज ने किया भोपाल पुलिस का अभिनंदन
भोपाल कुरैश समाज ने किया भोपाल पुलिस का अभिनंदन
संतोष योगी की खबर
मो. 9993268143
ऑल इंडिया जमीयतुल कुरैश संस्था मध्यप्रदेश के महासचिव रफीक कुरैशी के नेतृत्व में कुरैश समाज के प्रतिनिधिमंडल ने भोपाल पुलिस का अभिनंदन किया।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि विगत दिनों काली जी मंदिर के सामने बछड़े की मृत अवस्था में मिलने की घटना के माध्यम से शहर की गंगा-जमुनी तहजीब और सांप्रदायिक सौहार्द को खराब करने का प्रयास किया गया था। लेकिन भोपाल पुलिस की सतर्कता, त्वरित कार्रवाई और निष्पक्ष जांच के चलते पूरे मामले का पर्दाफाश हुआ तथा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
कुरैश समाज ने कहा कि पुलिस की तत्परता से शहर में हिंदू-मुस्लिम एकता कायम रही और किसी प्रकार का तनाव नहीं फैलने दिया गया। इस अवसर पर समाज के लोगों ने अभिनव चौकसे सहित भोपाल पुलिस के अधिकारियों का पुष्पमाला पहनाकर एवं सम्मान पत्र भेंट कर अभिनंदन किया।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि भोपाल की पहचान हमेशा आपसी भाईचारे, प्रेम और गंगा-जमुनी संस्कृति के रूप में रही है, जिसे बिगाड़ने की किसी भी साजिश को समाज और प्रशासन मिलकर सफल नहीं होने देंगे। वहीं उपस्थित समाजजनों ने पुलिस प्रशासन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की निष्पक्ष कार्रवाई से आमजन का विश्वास और मजबूत होता है।
