भोपाल की बेटी प्रिया तिवारी ने गोवा में बिखेरा जलवा
भोपाल हैडलाइंस
भोपाल की बेटी प्रिया तिवारी ने गोवा में बिखेरा जलवा
भोपाल/7 अगस्त को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर गोवा में आयोजित वर्ल्ड डिज़ाइनिंग फोरम के शो में मध्य प्रदेश की बेटी प्रिया तिवारी ने अपनी अदाओं से दर्शकों का दिल जीत लिया। इस शो में प्रिया तिवारी ने पांच जाने-माने डिज़ाइनर्स के लिए रैंप वॉक किया और दर्शकों की वाहवाही लूटी।
प्रिया तिवारी ने जाने-माने डिज़ाइनर्स रूमा देवी, बबीता बोस और नईम खत्री जैसे बड़े डिज़ाइनर्स के लिए रैंप वॉक किया। शो के आयोजक और सीईओ अंकुश अनामी ने अपनी पूरी टीम का आभार व्यक्त किया, जिसमें श्रृष्टि कुलश्रेष्ठ, श्वेतांक, एंकर प्रतीक और अन्य लोग शामिल थे।
मुख्य अतिथि रीना ढाका और रूमा देवी थीं और विशाल कोटियन सेलिब्रिटी अतिथि थे।
इस शो में देश भर के 70 से अधिक डिज़ाइनर्स ने भाग लिया और देश भर से आए मॉडल्स ने अपनी प्रतिभा दिखाई। भोपाल की बेटी प्रिया तिवारी ने अपनी अदाओं से सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया और शहर और राज्य का नाम रोशन किया।
प्रिया तिवारी एक नामचीन शख्सियत हैं और उन्होंने डबल पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। उनके पास लगभग 26 ब्यूटी टाइटल्स हैं। प्रिया तिवारी की इस उपलब्धि से भोपाल और मध्य प्रदेश में गर्व का माहौल है और उनकी इस सफलता से अन्य युवाओं को भी प्रे
रणा मिलेगी।
