भोपाल हैडलाइन सिराली संवाददाता संजय योगी की खबर 

 

भाजपा मंडल सिराली की बैठक संपन्न, आगामी कार्यक्रमों की बनी रूपरेखा

 

सिराली/भारतीय जनता पार्टी मंडल सिराली की बैठक भाजपा कार्यालय सिराली में सम्पन्न हुई। बैठक की जानकारी मीडिया प्रभारी वेद प्रकाश शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई।

बैठक में उपस्थित मंडल प्रभारी एवं नगर परिषद टिमरनी के पार्षद व जिला योजना समिति सदस्य सुनील दुबे ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देते हुए बताया कि पार्टी के निर्धारित कार्यक्रम जैसे शक्ति केंद्र की बैठक, मन की बात सहित अन्य गतिविधियों को किस प्रकार समयबद्ध और प्रभावी तरीके से संपन्न किया जाए।

मंडल अध्यक्ष अनिल राजपूत ने कहा कि कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ पार्टी के सभी कार्यक्रमों को समय पर संपन्न कर रहे हैं और राज्य एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आगामी सभी कार्यक्रम निर्धारित समय पर पूर्ण किए जाएंगे।

बैठक में प्रमुख रूप से सुनील दुबे, अनिल राजपूत, कैलाश अग्रवाल, सुनील विश्वकर्मा, अक्षय शांडिल्य, राहुल शाह, कालूराम सेजकर, शिवदास गुर्जर, सुनील गौर, रामकृष्ण लखोरे, हरीश गंगराड़े, कान्हा अग्रवाल, सुरेश चंद्र वर्मा, बबलू घावरी, फजल मोहम्मद, ईश्वर दास मालवीय, कैलाश मालवीय, नर्मदा प्रसाद राजपूत, रितेश गुप्ता, महमूद खान सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन महामंत्री रामकृष्ण लखोरे ने किया और आभार प्रदर्शन पार्षद कालूराम सेजकर ने व्यक्त किया।