भाजपा का 47वां स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया
भाजपा का 47वां स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया
संतोष योगी की खबर 9993268143
भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर स्थानीय स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने एकत्र होकर संगठन की विचारधारा, उपलब्धियों एवं आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की।
इस अवसर पर मुख्य रूप से राकेश कुकरेजा, अभय पंडित, महेश मकवाना, यतेम मकवाना उपस्थित रहे। इनके साथ संदीप कल्याण, अनिल थारवानी, मुकेश सोलंकी, नरेंद्र ठाकुर, सुनील सराठे, राजीव भंगयाने, अजय प्रजापति, भगवान दास डालिया एवं कार्यकारिणी सदस्य भूरा पारोचे सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि भाजपा का स्थापना दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि संगठन की मजबूती और राष्ट्रसेवा के संकल्प को दोहराने का अवसर है। सभी कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
