ब्राह्मण अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने किया कर्मचारी नेता अशोक पांडे का अभिनंदन
ब्राह्मण अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने किया कर्मचारी नेता अशोक पांडे का अभिनंदन
संतोष योगी की खबर 99932 68143
भोपाल। मध्य प्रदेश ब्राह्मण अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष अजय तिवारी एवं महिला ब्राह्मण समाज की अध्यक्ष ने आज कर्मचारी मंच के प्रदेश अध्यक्ष, सवॅण अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक पांडे का कर्मचारियों एवं ब्राह्मण समाज के लिए सार्थक संघर्ष करने के लिए 9 मसाला रेस्टोरेंट अरेरा हिल्स भोपाल में अभिनंदन किया कार्यक्रम में श्रीमती वीणा धडेकर सेवानिवृत आईएएस इंजीनियर पवन तिवारी इंजीनियर सुधीर नायक पंडित राम नारायण आचार्य विधानसभा हरि शरण द्विवेदी मंत्रालय रामराज तिवारी श्यामसुंदर शर्मा सत्येंद्र पांडे सुनील पाठक आदि सैकड़ो अधिकारी कर्मचारी मातृशक्ति उपस्थित थे।
मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच के प्रदेश अध्यक्ष अशोक पांडे ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि संगठन पिछले 27 साल से निरंतर कर्मचारी एवं समाज के लिए सार्थक संघर्ष कर रहा है आगामी दिनों में भी कर्मचारी एवं समाज के लिए संकल्पित संघर्ष परिणाम मूलक किया जाएगा मैं मोर्चे की पन्ना शाखा को शुभकामना देता हूं कि मध्य प्रदेश ब्राह्मण अधिकारी कर्मचारी मोर्चे का गठन करके प्रदेश के ब्राह्मण समाज के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को एक सूत्र में बांधने का जो बीड़ा उठाया है उसमें सफल हो कर्मचारी मंच एवं सवॅण अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा आपके मोर्चे का कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करेगा जब तक हम सब लोग फर्जी आईएएस संतोष वर्मा को बर्खास्त करने एवं जेल भेजने में सफल नहीं होंगे तब तक हमें आपको सबको संघर्ष को विराम नहीं देना है लड़ाई लंबी है लेकिन एक दिन मोर्चा और समाजशक्ति से परिणाम सबके सामने होंगे सरकार को दिल्ली प्रस्ताव भेजें लंबा समय हो गया लेकिन दिल्ली सरकार ने भी निर्णायक कार्यवाही नहीं करी है हमें आपको देखना है की अजाक्स और उनके सहयोगी संगठन 18 जनवरी को भेल के दशहरा मैदान में एकत्रित होकर सरकार और ब्राह्मण समाज सॅवण समाज को किस तरह अपमानित भाषण से संबोधित कर रहे थे यदि आज भी हम एक नहीं हुई तो आगामी दिनों में हमें और भी विषम परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा।
भवदीय
अशोक पांडेय
प्रति
श्रीमान संपादक महोदय
