शक्ति सम्पन्न होकर भी शांति की बात करना भगवानबुद्ध की प्रेरणा का ही परिणाम है

 

भगवान बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर केबिनेट मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग, विधायक श्री रामेश्वर शर्मा की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में निगम अध्यक्ष श्री किशन सूर्यवंशी ने अपने विचार किए व्यक्त, शुभकामनाएं भी दी

संतोष योगी की खबर 9993268143

भोपाल भगवान बुद्ध के 2569वी जयन्ती के पावन अवसर पर कोलार रोड चूना भट्टी स्थित बुद्ध भूमि महाविहार मोनेस्ट्री में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग, विधायक श्री रामेश्वर शर्मा व निगम अध्यक्ष श्री किशन सूर्यवंशी की उपस्थिति में त्रिगुण पावन वैशाखी बुद्ध पूर्णिमा कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने भगवान बुद्ध के ध्यान, करूणा और सेवा पथ का अनुसरण करने और समरस व शांतिपूर्ण समाज स्थापना करने का आव्हान किया।

 

निगम अध्यक्ष श्री किशन सूर्यवंशी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान बुद्ध ने सदैव करूणा, शांति का संदेश दिया है और प्राणियों में सदभाव की बात कही है और हम सभी भी आरती के पश्चात प्राणियों में सदभावना की बात करते है। श्री सूर्यवंशी ने कहा कि हम सभी भगवान बुद्ध की शिक्षा और जीवन से प्रेरणा लेकर कार्य कर रहे है। श्री सूर्यवंशी ने कहा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपयी ने भी पोखरन परमाणु परीक्षण के समय कहा था कि हम शक्तिशाली होने के बाद भी शांति की बात करते है और विश्व को शांति की ओर ले जाना चाहते है। श्री सूर्यवंशी ने कहा कि यही वास्तव में भगवान गौतम बुद्ध की शिक्षा और प्रेरणा है और इसी पर हमारी सरकारे भी कार्य कर रही है और हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भी वर्तमान परिस्थितियों में आतंकवाद के विरूद्ध कार्यवाही में किसी देश को खत्म करने की बात नहीं की बल्कि आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने तथा जिस भूमि से आतंकवाद पनप रहा है उसे खत्म करने की बात कही। श्री सूर्यवंशी ने कहा कि जब भारत ने आतंकवाद के विरूद्ध कार्यवाही प्रारंभ की तो दुनिया के देशों ने हमारा समर्थन किया। श्री सूर्यवंशी ने कहा कि शांति का मुद्दा आज दुनिया के लिए सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा है और हम भी शांति के मार्ग पर चलते हुए विश्व की शांति के पक्षधर है।

 

श्री सूर्यवंशी ने इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की ओर से भी बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं दी। इससे पहले श्री सूर्यवंशी व अन्य उपस्थितजन ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।