कैम्पियन स्कूल में क्रिसमस डे एवं प्रिंसिपल डे समारोह उत्साहपूर्वक सम्पन्न
कैम्पियन स्कूल में
डे एवं प्रिंसिपल डे समारोह उत्साहपूर्वक सम्पन्न
भोपाल हेडलाइंस | संतोष योगी की रिपोर्ट 99932 68143
भोपाल।
कैम्पियन स्कूल में क्रिसमस डे एवं प्रिंसिपल डे का समारोह पूरे जोश, उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। प्रायमरी एवं सेकेण्डरी सेक्शन के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने सैंटा क्लॉस के साथ मिलकर जिंगल बेल सहित विभिन्न क्रिसमस कैरोल गाए।
क्रिसमस एवं नववर्ष की छुट्टियों से पूर्व विद्यालय परिसर स्थित लोयोला सभागार में आयोजित इस भव्य समारोह में प्रायमरी एवं सेकेण्डरी के छात्र-छात्राओं ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्राचार्य फादर डॉ. अथनस लकड़ा एस.जे., सुपीरियर एवं मैनेजर फादर कपिल एस.जे., उप प्राचार्य फादर मनोज मिंज एस.जे. एवं हेडमिस्ट्रेस सिस्टर रेनिशा द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं वंदना के साथ किया गया।
क्रिसमस कार्निवल की शुरुआत में प्रायमरी एवं सेकेण्डरी सेक्शन के विद्यार्थियों के कॉयर ग्रुप द्वारा प्रार्थना एवं स्वागत गीत की सुंदर प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के दौरान शिक्षक-शिक्षिकाएं सैंटा क्लॉस के रूप में सजे नजर आए और छात्रों के साथ मिलकर प्रसिद्ध व लोकप्रिय क्रिसमस कैरोल गाए गए।
प्राचार्य फादर के जन्मदिवस एवं आगामी क्रिसमस पर्व के अवसर पर शिक्षक-शिक्षिकाओं ने फूलों के गुलदस्तों के साथ “हैप्पी बर्थडे टू यू” गीत प्रस्तुत कर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर डांस ड्रामा, बॉयज डांस एवं विभिन्न क्रिसमस कैरोल गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां हुईं।
प्रभु यीशु मसीह के जन्म को नाटक के माध्यम से गौशाला की चरनी में आकर्षक साज-सज्जा के साथ दर्शाया गया। साथ ही भव्य रूप से सजाया गया क्रिसमस ट्री समारोह का मुख्य आकर्षण रहा। “जॉय टू द वर्ल्ड”, “मेरी क्रिसमस”, “जिंगल बेल” जैसे प्रसिद्ध कैरोल गीतों के साथ वेस्टर्न डांस एवं सेलिब्रेशन डांस प्रस्तुत किए गए। सेकेण्डरी सेक्शन की शिक्षिकाओं द्वारा प्रस्तुत डांस को विशेष सराहना मिली।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को विभिन्न शैक्षणिक पुरस्कार भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य फादर ने सभी को क्रिसमस पर्व एवं नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
