कैम्पियन स्कूल में आयोजित हुआ 56वां वार्षिक खेल महोत्सव दिवस 2025
कैम्पियन स्कूल में आयोजित हुआ 56वां वार्षिक खेल महोत्सव दिवस 2025
बच्चों ने दिखाया अपना टैलेंट, पार की हर बाधा
संतोष योगी की खबर 99932 68143
भोपाल पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भी बच्चों का कितना रूझान है, इसकी झलक आज देखने को मिली कैम्पियन स्कूल, भोपाल के खेल मैदान में जहाँ विद्यालय के 56वां वार्षिक खेल महोत्सव दिवस 2025 का आयोजन खेल मैदान में आयोजित किया गया। विद्यालय के कक्षा छठवीं से लेकर बारहवीं के सेकेण्डरी सेकशन के लगभग 1000 छात्र-छात्राएँ इस खेल दिवस का हिस्सा बनें। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लेफटिनेंट कर्नल जैक्सन जोस कुटटूर (पूर्व छात्र कैम्पियन स्कूल), प्राचार्य फादर डॉ. अथनस लकड़ा एस.जे. सुपीरियर एवं मैनेजर फादर के साथ उप प्राचार्य फादर मनोज मिंज एसजे, हैडमिस्ट्रैस सिस्टर रेनिशा आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि, प्राचार्य फॉदर आदि के सम्मुख छात्राओं मनोरम नृत्य प्रस्तुत करके किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा इस समारोह के शुभारंभकी औपचारिक घोषणा स्कूल के चारों सदनों नेहरू हाऊस, अशोका हाऊस, टैगोर हाऊस व गाँधी हाऊस के छात्रों एवं उनके पैरेंटस के सामने मार्च पास्ट करके की गई। मुख्य अतिथि, प्राचार्य फादर एवं सभी छात्रों द्वारा शपथ ली गई। सभी अलग-अलग सदनों के गणवेश में सुसज्जित छात्र-छात्राएँ ने अपने-अपने सदन का प्रतिनिधित्व किया। छठवीं से बारहवीं तक के विभिन्न छात्र वर्ग के सैंकड़ों छात्रों के लिए सब जूनियर, जूनियर, इंटर्स, सीनियर में सभी के लिए 100मी. रेस, सब जूनियर और जूनियर वर्ग में 4 गुणा 100 मीटर रिले, इंटर्स और सीनियर वर्ग में 4 गुणा 400 मीटर रिलेरेस आदि की विभिन्न प्रतियोगिताएँ आयोजित की गई। मैनेजर ऑफ द मीट उपप्राचार्य फादर मनोज मिंज और चीफ जज और रेफरी के तौर पर जोंसी कोशी उपस्थित थे। इस अवसर पर विद्यालय के वार्षिक पुरस्कारों में खेल, शिक्षा, कला आदि अलग-अलग श्रेणियों में विभिन्न छात्र-छात्राओं को स्कॉलरशिप, मैडलस, ट्राफियों, शील्ड एवं कप का वितरण भी किया गया। इन सभी प्रतियोगियों की यह संपूर्ण तैयारियाँ प्राचार्य फादर की अध्यक्षता में एवं शारीरिक शिक्षा विभाग के एचओडी श्री जोंसी कोशी एवं उप प्राचार्य मनोज मिंज के नेतृत्व में एवं सभी शिक्षक शिक्षिकाओं के सहयोग से की गई थी। मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर उनका सम्मान प्राचार्य फादर किया गया। धन्यवाद प्रस्ताव उपप्राचार्य फादर मनोज मिंज द्वारा दिया गया। अंत में मुख्य अतिथि द्वारा वार्षिक इंटर हाऊस खेल दिवस समाप्त करने की घोषणा की गई एवं इसका समापन राष्ट्रीय गान के साथ किया गया।
