कैट मध्य प्रदेश द्वारा अरेरा क्लब भोपाल पर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया 

संतोष योगी की खबर 9993268143

भोपाल हेडलाइन कैट मध्य प्रदेश द्वारा अरेरा क्लब भोपाल पर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी जानकारी देते हुए कैट जिला अध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र शर्मा ने बताया कि यह बैठक मध्य प्रदेश इकाई के पुनर्गठन से संबंधित विषय पर आयोजित की गई तथा संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा आयोजित की गई थी।

 

इस अवसर पर प्रदेश से पधारे वरिष्ठ व्यापरिक नेताओं के साथ संगठनात्मक मुद्दों, नये प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा तथा क्षेत्रीय व्यापारिक समस्याओं और भावी कार्ययोजनाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में व्यापारिक हितों की रक्षा और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने हेतु विभिन्न सुझाव प्रस्तुत किए गए।

 

बैठक में प्रमुख रूप से श्री रमेश गुप्ता, श्री तेजकुलपाल पाली, श्री सुनील अग्रवाल, श्री सुनील जैन '501', श्री मुरली हरवानी, श्री ओ. पी. बंसल, श्री राजू जैन, श्री संदीप गोधा, श्री ऋषि माहेश्वरी एवं श्री विवेक साहू उपस्थित रहे।

 

बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सभी ने सक्रिय सहभागिता का आश्वासन दिया