सीबीओए–सीपीएल पाँचवीं क्रिकेट लीग 2026 का जोशीला समापन

 

संतोष योगी की खबर 99932 68143

 

भोपाल। अंकुर मैदान भोपाल में आयोजित सीबीओए–सीपीएल पाँचवीं क्रिकेट लीग 2026 उत्साह अनुशासन और खेल भावना के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई जिसमें भारतीय केनरा बैंक के भोपाल इंदौर उज्जैन ग्वालियर जबलपुर और रायपुर रीजनल कार्यालय भोपाल अंचल एवं भोपाल ज़ोन–प्रथम की टीमों ने भाग लिया। यह आयोजन सीबीओए के माननीय महासचिव श्री रवि कुमार के प्रेरक मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ जिसने खिलाड़ियों में नया जोश और संगठनात्मक टीम भावना भर दी। आयोजन का नेतृत्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री संजय गोयल उपाध्यक्ष श्री के.के. त्रिपाठी मेंटर श्री विभू जोशी एवं डीजीएस श्री बी.के. उपाध्याय द्वारा किया गया। समापन समारोह में भारतीय औद्योगिक वित्त निगम (आईएफ़सीआई) के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री राहुल भावे तथा भारतीय केनरा बैंक के उपमहाप्रबंधक श्री बलविंदर और श्री रविचंद्रन थोटा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री राहुल भावे ने कहा कि “सीबीओए–सीपीएल केवल खेल नहीं यह जज़्बा है जो साथ चलना आगे बढ़ना और हर मैदान में जीतना सिखाता है और यही भावना सीबीओए को विशेष बनाती है।” फाइनल मुकाबले में भोपाल अंचल रीजनल कार्यालय विजेता एवं रायपुर रीजनल कार्यालय उपविजेता रहा। मैन ऑफ द सीरीज़ श्री अंकित सिरोही जबकि बेस्ट बल्लेबाज़ श्री अंकित सिरोही तथा बेस्ट गेंदबाज़ श्री सैयम सम्मानित हुए। कार्यक्रम में संबोधित करते हुए सीबीओए के उपाध्यक्ष श्री के.के. त्रिपाठी ने कहा कि “सीबीओए–सीपीएल सिर्फ क्रिकेट नहीं कर्मचारियों के लिए एकता ऊर्जा और विश्वास का मंच है जैसे मैदान में टीम साथ लड़ती है वैसे ही सीबीओए कर्मचारियों के सम्मान और अधिकार के लिए सदैव साथ खड़ा रहता है।” इस सफल आयोजन में डीजीएस श्री टी.एन. वेंडिया पुष्कर पांडे आयुषी मालवीय परिणीता केसरी तथा सीपीएल लीग के आयोजक श्री मनीष चतुर्वेदी सहित संपूर्ण आयोजन टीम का सराहनीय योगदान रहा। सीबीओए–सीपीएल 2026 ने खेल के माध्यम से संगठनात्मक एकता नेतृत्व और सामूहिक शक्ति का सशक्त संदेश दिया।