पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई।

 

भोपाल हेडलाइंस जिला ब्यूरो संजय योगी की खबर 7805953532

 

सिराली भाजपा मंडल सिराली ने भाजपा कार्यालय सिराली में एक बैठक का आयोजन किया मीडिया प्रभारी वेदप्रकाश शर्मा ने बताया कि बैठक में भाजपा के पित्र पुरुष दीनदयाल जी उपाध्याय की जयंती मनाई गई सर्वप्रथम उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष जगदीश सोलंकी ने कहा की दीनदयाल जी एक गंभीर दार्शनिक एवं गहन चिंतक थे भाजपा की स्थापना में उनका महत्वपूर्ण योगदान है जनसंघ के वह संस्थापक पुरुष थे ।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में भी उनके विचारों को महत्व दिया जाता था , राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में स्वयंसेवक से उन्होंने अपना जीवन प्रारंभ किया और बाद में वह अध्यक्ष भी बने।मंडल अध्यक्ष अनिल राजपूत ने कहा कि दीनदयाल जी उपाध्याय ने अपना पूरा जीवन राष्ट्र के लिए समर्पित किया वह एक सच्चे राष्ट्रभक्त थे उन्होंने राष्ट्र धर्म नामक पत्रिका का प्रकाशन किया उनके विचार राष्ट्र एवं समाज के उत्थान के लिए होते थे,वह एक आदर्शवादी व्यक्तित्व थे उनके विचार मौलिक दूरदर्शी होते थे वह एक कुशल राजनीतिक एवं प्रबुद्ध साहित्यकर थे सादा जीवन और उच्च विचार उनकी मानसिकता थी,11, फरवरी 1968 को मुगलसराय स्टेशन जो कि वर्तमान में उनके नाम पर दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन रखा गया है पर संदेहास्पद स्थिति में मृत पाए गए। उन्होंने अपना पूरा जीवन देश राष्ट्र एवं पार्टी के लिए समर्पित किया। इस अवसर पर जगदीश सोलंकी अनिल राजपूत श्याम बुचा रामकृष्ण लखौरे सुनील गौर जितेंद्र मालवीय पंकज गुप्ता यशवंत राजपूत मुकेश पटवारे योगेश कुशवाह अमरदास राजपूत सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।