चल मेरे दिल लहरा के चल दी शानदार प्रस्तुति

सौरभ कुमार नाथ की खबर 6263032872

भोपाल कोलार रिदम स्टूडियो में "सरगम के सुरीले सितारे"ग्रुप द्वारा आयोजित 60 के दशक के सुपर स्टार्स जॉय मुखर्जी ,शम्मी कपूर , विश्वजीत,और धर्मेंद्र के गीतों को करीब 40 कलाकारों द्वारा निभा कर याद किया गया। ग्रुप संयोजक धर्मेश खरे नीलेश खरे अतुल गंधे हर्षद पाटीदार ,मधु सिंह ठाकुर के प्रयास से कार्यक्रम सोपान चढ़ा , 75 वर्षीय भालेराव जी का आई याई या सुक्खू सुक्खू ,उदय जी का आंखों में कयामत के काजल ,धर्मेंद्र श्रीवास्तव जी का चल मेरे दिल लहरा के चल उल्लेखनीय थे,सपना सहाय ,नीतू सक्सेना, चाहत कौर बीनू यादव जी ने डुएट में मधुर साथ दिया ।