सीएचसी सिराली को आयुष्मान भारत योजना में उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मान
भोपाल हेडलाइंस सिराली संवाददाता संजय योगी की खबर
सीएचसी सिराली को आयुष्मान भारत योजना में उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मान
हरदा। समुदाय स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिराली को आयुष्मान भारत योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए शासन द्वारा सम्मानित किया गया। उक्त पुरस्कार माननीय कलेक्टर महोदय द्वारा संस्था प्रभारी डॉ. रामकृष्ण चौधरी को हरदा मिडल स्कूल मैदान में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान प्रदान किया गया इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच. पी. सिंह, डॉ. रूपेंद्र गुर्जर, आयुष्मान मित्र गौतम मेहरा एवं जिला आयुष्मान समन्वयक विशाल चौहान उपस्थित रहे।
