भोपाल में धूमधाम से संपन्न हुआ छठ महापर्व का आयोजन

 

संतोष योगी की खबर 

 99932 68143

 

भोपाल डॉ. राजेन्द्र प्रसाद भोजपुरी एकता संस्था (रजि.) के तत्वावधान में भोपाल में छठ पूजा का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन हथाईखेड़ा डेम, आनंद नगर स्थित घाट पर संपन्न हुआ, जहाँ बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाओं ने उत्साह और श्रद्धा के साथ भाग लिया।

 

संस्था के अध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह ने बताया कि सभी माता-बहनों ने परंपरा अनुसार पहले दिन डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया तथा अगले दिन प्रातःकाल उदय होते सूर्य को अर्घ्य देकर देश में अमन, शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व लोक आस्था, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक एकता का प्रतीक है, जिसमें सूर्य देव और छठी मैया की उपासना से जीवन में ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार होता है।

 

संस्था द्वारा आगामी 30 तारीख को पिपलानी पेट्रोल पंप पर एक संगीतमय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें बिहार के प्रसिद्ध लोकगायक अपनी प्रस्तुतियाँ देंगे।

 

इस अवसर पर संस्था के राजेंद्र राय, दशरथ विश्वकर्मा एवं समिति के सभी सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजन की अनुशासित व्यवस्था और श्रद्धालुओं के उत्साह ने कार्यक्रम को अविस्मरणीय बना दिया।