कलेक्टर ने चित्रकला प्रदर्शनी का किया शुभारम्भ

 भोपाल हेडलाइंस सिराली संवाददाता संजय योगी की खबर 

हरदा/ कलेक्टर सिध्दार्थ जैन ने शुक्रवार को राजपूत छात्रावास में कलागृह एकेडमी द्वारा आयोजित चित्रकला प्रदर्शनी का शुभारंभ कलेक्टर श्री जैन ने सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान कलेक्टर ने प्रदर्शनी का अवलोकन प्रदर्शित चित्रों की सराहना की। इस अवसर पर आयोजक सुरेखा गुर्जर उपस्थित थीं। इस दौरान कलेक्टर श्री जैन को भेंट स्वरूप उनकी ही हस्त निर्मित पेंटिंग दी गई।