संविदा कर्मचारियों ने 18 अगस्त को ज्ञापन सौंपने का किया ऐलान
भोपाल हेडलाइंस
संतोष योगी की खबर
संविदा कर्मचारियों ने 18 अगस्त को ज्ञापन सौंपने का किया ऐलान
भोपाल /.मध्यप्रदेश के सम्पूर्ण 55जिलों में.- संविदा कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री की घोषणा अनुसार संविदा नीति को पूर्ण रूप से लागू न होने पर नाराजगी जताई है। संयुक्त संघर्ष मंच, भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में जिलेभर के संविदा कर्मचारी 18 अगस्त को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपेंगे।
संयुक्त संघर्ष मंच के प्रदेश संयोजक श्री ,,,,दिनेश सिंह तोमर, ने बताया कि तत्कालीन मुख्यमंत्री द्वारा 4 जुलाई 2023 को संविदा महापंचायत में कर्मचारियों के हित में घोषणा की गई थी। इसके बाद 22 जुलाई 2023 को संविदा नीति का परिपत्र जारी हुआ, किंतु कर्मचारियों को अपेक्षित लाभ अब तक नहीं मिल सका। कई विभागों में नीति लागू ही नहीं हुई और जहां लागू हुई, वहां भी अधूरी तरह से लागू की गई।
उन्होंने कहा कि इस उपेक्षा से कर्मचारियों में गहरा रोष है। शासन स्तर पर कई बार पत्राचार और चर्चा के बावजूद नीति में सुधार नहीं हुआ। इस कारण आंदोलन की राह पकड़ी गई है।
घोषित कार्यक्रम के तहत 18 अगस्त को प्रदेश के सभी जिलों में दोपहर 12 बजे कर्मचारी एकत्र होकर मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन स्थानीय प्रशासन को सौंपेंगे।
