भारतीय किसान संघ सिराली द्वारा गौ माता पूजन कार्यक्रम संपन्न

 

सिराली (जिला हरदा)। संवाददाता संजय योगी की खबर 

 

सिराली/भारतीय किसान संघ नगर इकाई सिराली द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी दीपावली के पावन अवसर पर गौ माता पूजन कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 21 अक्टूबर 2025 को नगर के मेघनाथ चौक स्थित दुर्गा माता मंदिर प्रांगण में भव्य रूप से संपन्न हुआ।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं संरक्षक गणों की उपस्थिति में नगर के धर्मप्रेमी नागरिकों ने एकत्र होकर गौ पूजन कर दीपावली पर्व की शुभकामनाएँ साझा कीं। भारतीय किसान संघ के चार प्रमुख पर्वों में से एक गौ माता पूजन दीपावली के अगले दिन प्रतिवर्ष मनाया जाता है। इस अवसर पर नगरवासियों ने अपने-अपने गोवंश का सुंदर श्रृंगार किया, जिसमें श्रेष्ठ श्रृंगार करने वालों को पुरस्कार प्रदान किए गए।

 

पुरस्कार वितरण इस प्रकार रहा —

 

प्रथम पुरस्कार (₹1101) – दशरथ कुशवाहा को, पुरस्कार कैलाश अग्रवाल द्वारा प्रदान किया गया।

 

द्वितीय पुरस्कार (₹701) – दीप सिंह कुशवाहा की बैल जोड़ी को, पुरस्कार नगर परिषद उपाध्यक्ष श्याम पूजा द्वारा दिया गया।

 

तृतीय पुरस्कार (₹501) – अजय सिंह राजपूत को, पुरस्कार सुधा जितेंद्र मालवीय (पार्षद, वार्ड क्रमांक 2) द्वारा प्रदान किया गया।

 

चतुर्थ पुरस्कार (₹301) – कोमल सिंह कुशवाहा की बैल जोड़ी को, पुरस्कार मेहुल मोबाइल चेतन दास विले द्वारा दिया गया।

 

सांत्वना पुरस्कार (₹201) – मधु व्यास को, पुरस्कार बद्री प्रसाद मुकाती द्वारा प्रदान किया गया।

अन्य सभी प्रतिभागियों को ₹101 की राशि सांत्वना पुरस्कार स्वरूप प्रदान की गई।

 

 

कार्यक्रम के दौरान अगले वर्ष के लिए भी पुरस्कारों की घोषणा की गई —

प्रथम पुरस्कार ₹2100 पराग ट्रेडर्स ( कैलाश जी अग्रवाल) द्वारा तथा द्वितीय पुरस्कार ₹1101 सुधा जितेंद्र जी मालवीय (पार्षद वार्ड क्रमांक 2) द्वारा घोषित किया गया।

 

दुर्गा माता मंदिर निर्माण कार्य हेतु ₹15001 की राशि कैलाश चंद्र बिल्लोरे एवं ₹5001 की राशि भारतीय किसान संघ प्रांत मंत्री शैतान सिंह राजपूत द्वारा प्रदान की गई।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय किसान संघ नगर इकाई अध्यक्ष बद्री प्रसाद मुकाती ने की।

इस अवसर पर प्रांत मंत्री शैतान सिंह राजपूत, युवा वाहिनी संयोजक रामकृष्ण कुशवाहा, तहसील अध्यक्ष विजेश मुकाती, दिनेश खरवारे, शंकरलाल बूचा, हुकुम मुकाती, मनीष जी मुकाती, नरेंद्र जी शुक्ला, संजय बूचा, डॉ. भगवानदास मुकाती, महेश बूचा, डॉ. अनिल राजपूत, अशोक मुकाती एवं अनेक नगरवासी उपस्थित रहे।