बीएचईएल कर्मचारियों के लिए अर्जित अवकाश नकदीकरण की मांग तेज

संतोष योगी की खबर 9993268143

भोपाल। Bharat Heavy Electricals Limited (बीएचईएल) के कर्मचारियों के लिए अर्जित अवकाश (ईएल) नकदीकरण की मांग तेज हो गई है। All India BHEL Employees Union के प्रतिनिधिमंडल ने प्रबंधन से भेंट कर इस संबंध में ज्ञापन सौंपा।

यूनियन के नेतृत्व में गए प्रतिनिधिमंडल ने प्रबंधन को अवगत कराया कि वर्तमान समय में शिक्षा, स्वास्थ्य और घरेलू जरूरतों पर बढ़ते खर्चों के कारण कर्मचारियों पर आर्थिक दबाव लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में अर्जित अवकाश के नकदीकरण की सुविधा कर्मचारियों को राहत प्रदान कर सकती है।

यूनियन ने यह भी उल्लेख किया कि पूर्व में समय-समय पर इस प्रकार की व्यवस्था लागू की जाती रही है, जिससे कर्मचारियों को आर्थिक सहायता मिलती रही है।

यूनियन ने प्रबंधन से मांग की है कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए अर्जित अवकाश नकदीकरण की प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ की जाए, ताकि कर्मचारियों को तत्काल राहत मिल सके। साथ ही, यूनियन ने इस मांग पर सकारात्मक निर्णय की उम्मीद जताई है और कर्मचारियों के हितों के लिए संघर्ष जारी रखने की बात कही है।