गौहरगंज घटना के विरोध में मिसरोद में प्रदर्शन, कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा

संतोष योगी की खबर  99932 68143

भोपाल। रायसेन जिले के गौहरगंज थाना क्षेत्र में 6 वर्षीय बच्ची के साथ हुई गंभीर घटना के विरोध में सोमवार को मिसरोद के सकल हिंदू समाज ने मिसरोद नगर में विरोध प्रदर्शन कर कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन मिसरोद थाने के माध्यम से प्रशासन को भेजा गया।

हिंदू संगठनों के प्रतिनिधियों ने आरोपी सलमान उर्फ नज़र (पिता शाहबुद्दीन) को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की। इस दौरान हिंदू संगठन से जुड़े मुकेश जोशी ने अजय पाटीदार के नेतृत्व में कहा कि आरोपी पर त्वरित और कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

ज्ञापन में मांग की गई कि घटना जघन्य है, इसलिए आरोपी को या तो कड़ी कानूनी सजा दी जाए या ऐसे कदम उठाए जाएँ जो अपराधियों में कानून का भय उत्पन्न करें। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि ऐसी घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई होना आवश्यक है और पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय मिलना चाहिए।

प्रदर्शन के दौरान सागर खटीक, लोकेश पाटीदार, उमेश साहू, अरविंद पाटीदार, कपिल नाथ सहित विभिन्न हिंदू संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।