देवी अहिल्याबाई होलकर की शोभा यात्रा 21 मई को भोपाल में रविंद्र यति
*देवी अहिल्याबाई होलकर की शोभा यात्रा 21 मई को भोपाल में - रविन्द्र यति*
*भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश संगठन महामंत्री होंगे शामिल*
सौरभ नाथ की खबर9039502565
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के भोपाल जिलाध्यक्ष श्री रविन्द्र यति ने बताया कि पुण्यश्लोका देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में 21 मई शाम 6 बजे न्यू कैंपियन स्कूल तिराहा से शोभा यात्रा का आयोजन किया गया है। शोभा यात्रा शाहपुरा स्थित देवी अहिल्याबाई की प्रतिमा पर पहुंचकर समापन होगा।
भोपाल जिलाध्यक्ष श्री रविन्द्र यति ने बताया कि शोभा यात्रा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी सहित कार्यकर्ता एवं आमजन शामिल होंगे।
