अभिमंत्रित रुद्राक्ष माला वितरण व संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन
अभिमंत्रित रुद्राक्ष माला वितरण व संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन
संतोष योगी की खबर 99932 68143
भोपाल। प्रदेश के अनूठे धार्मिक आयोजनों की श्रृंखला के अंतर्गत शनिवार, 13 दिसंबर को अभिमंत्रित रुद्राक्ष माला का वितरण किया जाएगा। यह कार्यक्रम शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक आयोजित होगा।
कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक माह के द्वितीय शनिवार को होने वाली श्रृंखला “एक शाम छींद वाले दादाजी के नाम” के तहत संगीतमय सुंदरकांड का 30वां पाठ संपन्न होगा।
आयोजकों ने जानकारी दी है कि दिसंबर माह में जिन सकल समाज के सनातन धर्म प्रेमियों का जन्मदिन या वैवाहिक वर्षगांठ है, वे पूर्व में सूचना दें। पाठ के उपरांत उनका सम्मान किया जाएगा।
इसके साथ ही “राम का आधार = रामायण वितरण योजना” के अंतर्गत श्रद्धालुओं को रामचरित मानस (अर्थ सहित) भेंट स्वरूप प्रदान की जाएगी।
यह समस्त धार्मिक आयोजन श्री परशुराम मंदिर, शिवाजी नगर, भोपाल में संपन्न होगा। आयोजक डॉ. अनिल भार्गव (वायु) ने सभी धर्मप्रेमियों से सादर उपस्थित होकर पुण्य लाभ लेने की अपील की है।
