अमावस्या पर AIIMS भोपाल में खिचड़ी प्रसाद का वितरण

संतोष योगी की खबर 9993268143

भोपाल। अमावस्या के अवसर पर श्री दादू महाराज संस्थान, भोपाल द्वारा AIIMS साकेत नगर परिसर में खिचड़ी प्रसाद (अन्नदान) का आयोजन किया गया। इस दौरान लगभग 300 लोगों को प्रसाद वितरित किया गया।

कार्यक्रम में संस्था से जुड़े श्री आनंद सावरीकर, सौ. वृशाली सावरीकर, श्री दिलीप देशकर, श्री अनिरुद्ध खटावकर एवं सौ. अर्चना खटावकर उपस्थित रहे।

संस्थान प्रतिनिधियों ने बताया कि यह अन्नदान कार्यक्रम मानव सेवा और लोक कल्याण की भावना के साथ निरंतर जारी रहेगा।