नेपानगर प्राथमिक शाला चूना भट्ठा में विद्यार्थियों को स्वेटर वितरण

 

संतोष योगी की खबर 99932 68143

 

 

नेपानगर। सावित्रीबाई फुले फाउंडेशन नेपानगर की ओर से प्राथमिक शाला चूना भट्ठा के विद्यार्थियों को स्वेटर वितरित किए गए। ठंड के मौसम में बच्चों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित इस सेवा कार्य में गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी चूना भट्ठा क्षेत्र के सदस्यों के सहयोग से शासकीय विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए स्वेटर वितरित किए गए।

 

कार्यक्रम के अवसर पर फाउंडेशन की अध्यक्ष सिंधु काटकर, फाउंडर एवं उपाध्यक्ष तरुना तायडे, सचिव करुणा वाघमारे, कोषाध्यक्ष ज्योति शिंदे सहित सदस्य अनीता वाणी, वर्षा चौहान, नीतू तर्स्कार, जादौन मैडम, स्नेहल भावसार एवं लक्ष्मी सावलकर मैडम उपस्थित रहीं।

 

फाउंडेशन पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों की मूलभूत आवश्यकताओं का ध्यान रखना समाज की जिम्मेदारी है। भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं शैक्षणिक सहयोग के कार्य निरंतर जारी रहेंगे।