होली खेलते समय भूलकर भी न पहनें ऐसे कपड़े, वरना बढ़ेगी परेशानी
Holi 2026: होली रंगों, उमंग और उत्साह का पर्व है। इस दिन लोग गिले-शिकवे भूलकर एक-दूसरे को रंग लगाते हैं और खुशियां बांटते हैं। लेकिन जहां यह त्योहार आनंद और मस्ती से जुड़ा है, वहीं थोड़ी सी लापरवाही आपकी परेशानी का कारण भी बन सकती है। खासकर कपड़ों के चुनाव में की गई गलती आपके लिए असहज स्थिति पैदा कर सकती है।
कई बार लोग फैशन या दिखावे के चक्कर में ऐसे कपड़े पहन लेते हैं जो रंग, पानी और धूप में खराब हो जाते हैं या शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं। केमिकल वाले रंग में भीगकर कपड़े त्वचा पर रिएक्शन कर सकते हैं । इसलिए होली खेलने से पहले सही कपड़ों का चयन करना बेहद जरूरी है, ताकि आप बिना किसी चिंता के इस रंगों के त्योहार का आनंद उठा सकें। यहां हम आपको बताएंगे कि आपको कैसे कपड़े कतई नहीं पहनने चाहिए।
1. महंगे और डिजाइनर कपड़े
होली में इस्तेमाल होने वाले केमिकल रंग कपड़ों पर जिद्दी दाग छोड़ सकते हैं।
कई बार ड्राई क्लीन के बाद भी दाग पूरी तरह नहीं निकलते।
इसलिए ब्रांडेड या पार्टी वियर कपड़े पहनना नुकसानदायक हो सकता है।
2. बहुत पतला सफेद कपड़ा
सफेद रंग होली में ट्रेंड में रहता है, लेकिन अगर कपड़ा ज्यादा पतला है तो गीला होने पर पारदर्शी हो सकता है।
ऐसे कपड़ों की वजह से ही असहज स्थिति बन सकती है।
3. सिल्क, शिफॉन और जॉर्जेट जैसे नाज़ुक फैब्रिक
ये कपड़े पानी और रंग से जल्दी खराब हो जाते हैं।
इनका कपड़ा सिकुड़ सकता है या रंग फैल सकता है।
4. टाइट फिटिंग कपड़े
गीले होने के बाद टाइट कपड़े शरीर से चिपक जाते हैं, जिससे चलने-फिरने में परेशानी होती है और असहज महसूस होता है।
5. भारी एम्ब्रॉयडरी या सीक्विन वाले कपड़े
इनमें रंग फंस जाते हैं और धुलने के बाद भी निशान रह सकते हैं।
साथ ही वजन ज्यादा होने से खेलने में दिक्कत होती है।
6. लंबे दुपट्टे या बहुत ढीले कपड़े
रंग खेलते समय ये कपड़े खींच सकते हैं या किसी चीज में फंस सकते हैं, जिससे चोट लगने का खतरा रहता है।
7. नई जींस या ब्रांडेड आउटफिट
नई जींस पर रंग के दाग स्थायी हो सकते हैं।
बेहतर है कि पुराने और आरामदायक कपड़े पहनें।
