*डा अनिल भार्गव वायु को मिला उत्कृष्ट समाजसेवी सम्मान*
डा अनिल भार्गव वायु को मिला उत्कृष्ट समाजसेवी सम्मान
संतोष योगी की खबर 99932 68143
मां हरसिद्धि मंदिर तरावली बैरसिया में संत पुजारी संघ मप्र द्वारा आयोजित संस्कार उत्सव मनाया गया जिसमें धार्मिक कार्यक्रम, समाजसेवी, प्रदेश के सबसे पुराने श्री भृगु भार्गव ब्राह्मण समाज मध्य प्रदेश 1966 के प्रदेश महासचिव एवं मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश प्रवक्ता के रूप में जाने माने जिन्होंने भोपाल वासियों के मध्य पूरे प्रदेश सकल समाज के सनातन धर्म प्रेमियों के लगभग 2100 सनातन प्रेमियों को जन्मदिन एवं वैवाहिक वर्षगांठ की तिथियां पर एक शाम छींद वाले दादाजी के नाम श्रृंखला संगीतमय सुंदरकांड पाठ में सम्मानित कर रामचरित मानस अर्थ सहित, रूद्राक्ष वितरण, सुहाग साड़ियों का वितरण, सिक्को का वितरण, तुलसी माला, गौमुखी, लाल चुनरियों का वितरण, रुद्राक्ष माला आदि का वितरण किया गया । इन कार्यों की सराहना करते हुए डा अनिल भार्गव(वायु) को पुजारी संघ ने उत्कृष्ट समाजसेवी सम्मान प्रदान किया गया। प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेंद्र दीक्षित जी, श्री गौरी शंकर शर्मा, श्री नंद नंदन जी महाराज, श्री चंद्र शेखर तिवारी जी, श्री बच्चन आचार्य जी, वेदमूर्ति श्री राम किशोर वैदिक, श्री वृंदावन शर्मा, आचार्य लेखराज शर्मा, श्री संतोष शर्मा, श्री संजय मुद्गल, श्री हरीशंकर भार्गव, श्री गोविंद दुबे, श्री राकेश चतुर्वेदी, श्री महेंद्र शर्मा, श्री रामकुमार देवलिया, आदि उपस्थित रहे।
